देवाल। श्री नंदा लोकजात पर्व पर आयोजित दो दिवसीय नंदा उत्सव (राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेला) का शुभारंभ छह सितंबर से सिद्धपीठ श्री राजराजेश्वरी मंदिर ल्वाणी मंदिर में होगा। इस दो दिवसीय मेले का उद्घाटन विधायक भूपाल राम टम्टा व जलगाम परिषद के उपाध्यक्ष रमेश गड़िया होंगे। मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक गणेश गोदियाल होंगे। मेले में लोकगायक विवेक नौटियाल, अंजलि खरे व खटीमा की मां नैना सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे। मेला समिति के अध्यक्ष महाबीर बिष्ट ने कहा कि मेले का समापन सात सितंबर को शाम चार बजे श्री नंदा देव डोली के स्वागत कार्यक्रम के साथ होगा। मेले में मुख्य कलाकर, शिक्षण संस्था, स्थानीय कलाकार व महिला मंगल दलों को आमंत्रित किया गया है। संवाद