ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ पुलिस ने नौ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी शराब की तस्करी कर उर्गम क्षेत्र लेकर जा रहे थे।
ज्योतिर्मठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि सूचना मिली की कुछ लोग कार में पीपलकोटी से शराब लेकर उर्गम की तरफ जा रहे हैं। हेलंग-उर्गम मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाकर कार से नौ पेटी शराब बरामद की और केशर सिंह राणा निवासी अगथला पीपलकोटी, पुष्कर सिंह निवासी जखोला उर्गम को गिरफ्तार कर लिया। संवाद