फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह से अधिक गांवों का संपर्क टूटा

Thu, 07 Jul 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
चमोली के बैरासकुंड मोटर मार्ग पर मोलागाड के पास भूस्खलन की चपेट में आई सड़क। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पोखरी और दशोली ब्लॉक के बारह से अधिक गांवों के ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए मीलों पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग बीती एक जुलाई को हुई बारिश में कई स्थानों पर बाधित है।  जिसे अभी तक सुचारु नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग के बाधित होने से हालपा, गुड़म, मसोली, कलसिर, नैल, नौली, कुलेंडू, बछेर, रोपा, टेडा, सोनला, खनसाल आदि गांवों के ग्रामीण यहां मीलों पैदल दूरी नापकर बाजार पहुंच रहे हैं। जबकि इन सभी गांवों का मुख्य बाजार गोपेश्वर है।

इन गांवों के ग्रामीणों दूध, सब्जी व अन्य उत्पादों को बाजार में बेच कर आजीविका चलाते हैं। नैल गांव निवासी राजपाल सिंह और शिशुपाल सिंह का कहना है कि मार्ग बाधित होने के चलते अब उनकी सब्जियां खेत में ही खराब होने लगी हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ कहना बछेर गांव निवासी विनोद तिवाड़ी का है। वह अपने व्यापारिक कार्यों के लिए गोपेश्वर नहीं जा पा रहे है।इधर, एडीबी आपदा के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार का कहना है मार्ग सुचारु करने के लिये जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें