फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड होगा ईको पार्क के रूप में विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली की नगर पंचायत नंदप्रयाग ने ट्रंचिंग ग्राउंड को ईको पार्क के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इस पर पंचायत एक करोड़ पांच लाख रुपये खर्च कर रही है।
विज्ञापन

नंदप्रयाग क्षेत्र की आबादी लगभग 2500 है। कूड़ा डंपिंग जोन नगर पंचायत के लिए सबसे बड़ी समस्या है। अभी तक कूड़े का निस्तारण बदरीनाथ हाईवे पर हिलेरी पार्क के समीप किया जाता है। ट्रंचिंग ग्राउंड में जैविक और अजैविक कूड़े के लिए भूमिगत पिट बनाए जाएंगे। सौ फीसदी जैविक कूड़े को कंपोस्ट कर खाद बनाई जाएगी, जबकि अजैविक कूड़ा रिसाइकिल किया जाएगा। ट्रंचिंग ग्राउंड के जीरो डंपिंग जोन में तब्दील होने के बाद इसके ऊपरी हिस्से में ईको पार्क विकसित किया जाएगा। पार्क को विकसित करने में नगर पंचायत एक करोड़ पांच लाख की धनराशि खर्च करेगा। प्रथम चरण में पांच लाख रुपये से जीरो डंपिंग जोन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने बताया कि अब ट्रंचिंग ग्राउंड को जीरो डंपिंग जोन में तब्दील कर इसे ईको पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। नगर के मोहल्लों में डोर टू डोर सफाई की जा रही है, जबकि नगर में सुबह, दोपहर व शाम को सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें