बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार को देवलीबगड़ में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार जगदीश सिंह पंवार पुत्र गुमान सिंह पंवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में भर्ती कराया। जगदीश पंवार शिक्षक हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिगंबर उनियाल, कांस्टेबल आशुतोष नौडियाल और सते सिंह मौजूद थे।