बकरिया बैंड पर सड़क संकरी होने से यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। सोमवार रात को यहां कर्णप्रयाग से रामनगर लौट रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया हालांकि हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई है।
आदिबदरी-बकरिया बैंड पर सड़क संकरी होने से इस वर्ष छह से अधिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं जिसमें चार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार रात करीब 10 बजे कर्णप्रयाग से रामनगर जा रहा एक खाली ट्रक बकरिया बैंड में पास अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर नीचे अन्य सड़क पर आ गिरा। दुर्घटना में वाहन चालक सुरक्षित बच गया। रामनगर निवासी वाहन चालक फहीम ने बताया कि वाहन का पट्टा टूटने से यह दुर्घटना हुई। फिलहाल सड़क पर पलटे हुए ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया गया।