फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर खराब हुई ट्रॉली, दो घंटे नदी के ऊपर फंसा रहा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडर नदी पर लगी हॉइड्रोलिक ट्रॉली खराब होने से ओडर गांव का एक युवक 2 घंटे तक ट्रॉली में फंसा रहा। बाद में लोनिवि ने मैकेनिक बुलाकर ट्रॉली को ठीक करवाकर युवक को नीचे उतारा। इससे पहले भी तकनीकी खराबी होने पर 23 सितंबर को इसी गांव के दो युवक ढाई घंटे तक ट्रॉली में फंसे रहे। क्षेपंस पान सिंह गड़िया ने बताया कि ओडर गांव का नरेंद्र सिंह पुत्र भजन सिंह मंगलवार सुबह 10 बजे इलाज के लिए ट्रॉली में सवार होकर देवाल बाजार जा रहा था। इसी दौरान अचानक नदी के बीच में ही ट्रॉली खराब हो गई और वह नदी के बीच फंस गया। नरेंद्र ने इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। युवक के ट्रॉली में फंसने की सूचना लोनिवि के अधिकारियों को देने के काफी देर बाद मैकेनिक आया और दस बजे नरेंद्र को नीचे उतारा गया। लोनिवि के अवर अभियंता प्रदीप पंवार ने कहा कि ट्रॉली ठीक कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें