फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हरमल के लोगों के लिए पिंडर नदी लगाई जा रही ट्रॉली

Wed, 16 Apr 2025 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां हर बरसात में बह जाती है पुलिया, लोग चलते हैं 10 किमी पैदल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीदेवाल। पिंडर नदी के हरमल क्षेत्र के लोगों की आवाजाही के लिए ट्रॉली लगाई जा रही है जिसका काम बरसात से पहले पूरा हो जाएगा।
यहां वर्ष 2013 में हरमल झूला पुल व वर्ष 2022 में ट्राॅली बह गई थी। तब से अस्थायी पुलिया से लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। स्थिति यह रहती है कि हर बरसात में पुलिया बह जाती है और ग्रामीणों को करीब 10 किमी पैदल चलना पड़ता है। बरसात बंद होने पर ग्रामीण फिर से पुलिया का निर्माण करते हैं। पुलिया पार करते समय दो तीन लोगों की बहने से मौत हो चुकी है। हरमल की प्रशासक कलावती देवी व पूर्व प्रधान पुष्कर गड़िया ने कहा कि ढाई साल के इंतजार के बाद यहां पर ट्राॅली लगाने का काम शुरू हुआ है। वहीं लोनिवि थराली के ईई दिनेश मोहन गुप्ता का कहना है कि हरमल में ट्राॅली लगाने का काम जारी है। बरसात से पहले ट्रॉली लगाने का काम पूरा हो जाएगा। वहीं कैल नदी के सुपलीगाड़ में झूलापुल की स्वीकृत है जिसे वर्ल्ड बैंक बनाएगा। इसका टेंडर हो चुका है। शीघ्र काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें