फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

Sat, 09 Nov 2024 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर में रंगकर्मियों को सम्मानित करते अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/पोखरी। राज्य स्थापना दिवस जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न जगहों पर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। वहीं कई जगहों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
गोपेश्वर स्थित कुंड कालोनी और कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्मारक में एसडीएम राजकुमार पांडेय व ईओ नगर पालिका मानवेंद्र रावत सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पोखरी में एसडीएम अबरार अहमद ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्य आंदोलनकारी शिशुपाल बत्र्वाल, आनंद सिंह राणा, देवेंद्र सिंह नेगी, दिगपाल राणा, प्रकाशचंद्र, शकुंतला देवी, महेशानंद, राम प्रसाद सती, सुभाष चमोली सहित अन्य को सम्मानित किया। इस दौरान नायब तहसीलदार अनुराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चंदन सिंह वानाकोटी आदि मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत पोखरी की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. सलमान, फार्मासिस्ट लखपत नेगी, हर्षवर्धन बत्र्वाल, विजय प्रसाद, अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



स्वच्छता में एनसीसी, भाषण में निधि, पोस्टर में जसवंत प्रथम
गोपेश्वर। राज्य स्थापना दिवस पर पीजी कॉलेज गोपेश्वर में स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें एनसीसी प्रथम रहा। जबकि यूथ रेड क्राॅस व नमामि गंगे द्वितीय, रोवर्स रेंजर तृतीय और एनएसएस चौथे स्थान पर रहा। प्रभारी प्राचार्य डॉ. जेएमएस नेगी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं की भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में निधि प्रथम, अनूप द्वितीय और दीपक तृतीय रहे। ‘सुंदर उत्तराखंड’ विषय की पोस्टर प्रतियोगिता में जसवंत प्रथम, अनुष्का द्वितीय और अंजलि तृतीय रही। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी चंद्रकला बिष्ट, दिनेश सती, डॉ. बीपी देवली, सुधा बिष्ट, उमा नेगी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. जेएमएस नेगी, डॉ. मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

‘नई पीढ़ी को संस्कृति के संरक्षण में निभानी हाेगी भमिका’
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। साथ ही नेहरू युवा केंद्र और नमामि गंगे इकाई की ओर से निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. जगमोहन सिंह रावत ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए हुए आंदोलन और बलिदानियों के बारे में जानकारी दी। एनएसएस के नोडल अधिकारी डाॅ. श्रीकांत नौटियाल ने कहा कि नई पीढ़ी को राज्य की संस्कृति, सभ्यता, रीति-रीवाज के संरक्षण में अहम भूमिका निभानी होगी। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। अब हम सबकी और भी अधिक जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि हम अपने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम में डाॅ. अंजिता पांडेय, डाॅ. सुनीता असवाल, विजय वशिष्ठ, कविता, आकाश कुमार, ऋतु, सोनिया, हिमानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उत्तराखंड मेरी मातृभूमि, तेरी जयजयकारा, मेरा हिमाला..
गोपेश्वर। वर्ष 1992 में राज्य आंदोलन की आवाज को मुखर करने के लिए स्थापित की गई अक्षत नाट्य संस्था के रंगकर्मियों ने राज्य स्थापना दिवस पर लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान रंगकर्मियों ने उत्तराखंड मेरी मातृभूमि, मेरी जन्मभूमि, तेरी जय जयकारा, मेरा हिमाला... जैसे जनगीत गाए। संस्था की ओर से रंगकर्मी कमल किशोर डिमरी और सुनील सेमवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राज्य आंदोलन के दौरान सीमांत चमोली जनपद से लेकर देहरादून तक जगह-जगह जनगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अक्षत नाट्य संस्था ने आंदोलन को मुखर किया था। संस्था की ओर से रंगकर्मी जगत रावत के निर्देशन में पहाड़ की व्यथा नाटक का मंचन किया गया। संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की तरह ही राज्य के रंगकर्मियों का भी चिह्नीकरण कर उन्हें राज्य आंदोलनकारी का परिचयपत्र दिया जाना चाहिए।इस मौके पर अमित चमोली, आयुष वशिष्ठ, सपना, दीवान सिंह नेगी, कलावती, हरिओम, आरती नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें