कर्णप्रयाग। बार एसोसिएशन की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता दिवंगत गिरीश चंद्र कांडपाल को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया। एसोसिएशन के सचिव भुवन नौटियाल ने बताया कि कांडपाल एक सफल अधिवक्ता और पदाधिकारी के रूप में वादकारियों में अपनी सेवाएं दी। इस घड़ी में भगवान उनके परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति दे। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी पुजारी, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक डिमरी, दुर्गाप्रसाद थपलियाल, अनुज डिमरी, महानंद मैठाणी, पंकज कुमार, जेपी सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद