कर्णप्रयाग। विक्टोरिया क्रॉस दरबान सिंह नेगी की 141वीं जयंती पर कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ में उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। नारायणबगड़ के कफारतीर में बने वीसी के स्मारक पर ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित किए। इस दौरान लखपत सिंह नेगी, दिलवर सिंह नेगी, बचन सिंह नेगी, माधो सिंह रावत आदि मौजूद थे। वहीं कर्णप्रयाग वीसी मेमोरियल जीआईसी में प्रधानाचार्य जीसी डिमरी, गोविंद सिंह तोपाल, महिपाल सिंह तोमर, प्रकाश शाह, मनीष जोशी, पुष्कर सिंह बिष्ट आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। संवाद