पोखरी (चमोली)। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी जसपाल सिंह राणा (70) के आकस्मिक निधन पर रविवार को स्थानीय व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर शोक व्यक्त किया। व्यापारियों ने शोक सभा में दिवंगत व्यापारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापारियों ने कहा कि सरल और व्यवहारिक जसपाल सिंह के निधन से व्यापार जगत और क्षेत्र को अपूर्णिय क्षति हुई है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, दीपक चौधरी, महिधर पंत, कुंवर सिंह चौधरी, कुंवर सिंह खत्री, मंगल सिंह, जितेंद्र नेगी, बीबीएस असवाल, गीता चौधरी, डॉ. तारादत्त पुरोहित आदि व्यापारी मौजूद रहे। संवाद