फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग में जनजातीय गौरव सम्मान कार्यक्रम

Sat, 14 Nov 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को जनजातीय गौरव सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जनजातीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय आंदोलन में उनके योगदान के प्रति जागरूक करना था। मुख्य वक्ता दीप्ति बृजवाल ने जनजातीय समुदायों की पर्यावरण संवेदनशीलता, पारंपरिक जीवनशैली और प्रकृति संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण स्थान पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने राष्ट्रीय आंदोलन में जनजातीय योगदान को रेखांकित किया और बिरसा मुंडा के संघर्ष को उचित सम्मान देने की बात कही। इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर पूनम चौहान ने उत्तराखंड की जनजातियों के राष्ट्रीय आंदोलन में भूमिका पर विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें