फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हाईवे पर गिरे पेड़, ढाबा टूटा

Mon, 31 Aug 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। मूसलाधार बारिश के बीच मंडल-चोपता हाईवे पर हरियाली के पास दो पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। पेड़ों की चपेट में आने से सड़क किनारे स्थित एक ढाबा भी क्षतिग्रस्त हो गया। रविवार देर रात ग्यारह बजे सूचना मिलने पर फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने वुडन कटर की मदद से पेड़ों को टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया। पेड़ का एक हिस्सा ऊंचाई पर लटका होने के कारण कर्मियों ने जेसीबी के ऊपर चढ़कर उसे काटा। इसके बाद मार्ग को खोल दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना में ढाबा क्षतिग्रस्त हुआ है जबकि कोई जनहानि नहीं हुई। हाईवे को सुचारु कर लिया गया है। टीम में अतर सिंह राणा, नितिन जोशी, अरविंद सिंह रावत, भरत कुमार और सूरज सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें