चमोली जिले के घाट ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंडी में एक महिला के ऊपर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। कुंडी गांव की प्रियंका देवी पत्नी नरेंद्र सिंह कपड़े धोने के लिए गांव के पास प्राकृतिक स्रोत में गई थी। अचानक पुराना जर्जर पेड़ महिला के ऊपर गिर गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक मोहन सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।