फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लाइन पर गिरा पेड़, 20 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 04 Jun 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। आंधी-तूफान के कारण बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से पोखरी ब्लॉक के गांवों में करीब 20 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को बिना बिजली के रात गुजारनी पड़ी। बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन

बुधवार को शाम करीब चार बजे क्षेत्र में आंधी-तूफान के कारण सुगी-करछूना के पास बिजली की लाइन पर एक पेड़ जा गिरा। इससे अधिकांश गांवों की बिजली गुल हो गई। लोग देर रात तक बिजली आने का इंतजार कर रहे थे मगर सप्लाई सुचारु नहीं हुई। बिजली गुल हाेने से लोगों के मोबाइल चार्ज न होने से बंद हो गए। बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने बिजली की लाइन से पेड़ हटवाया और सुबह 10 बजे बिजली सुचारु करवाई गई। वहीं ऊर्जा निगम के अवर अभियंता धीरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पोखरी क्षेत्र में बिजली सुचारु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें