फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नैनीताल हाईवे पर कालीमाटी के पास गिरा पेड़, लगा बंद

Thu, 01 Oct 2026 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर गैरसैंण कालीमाटी के पास बृहस्पतिवार को एक पेड़ टूटकर हाईवे पर गिर गया। जिससे कि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। यातायात बाधित होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान वहां से थाना गैरसैंण पुलिस के प्रभारी निरीक्षक और पुलिसकर्मी गुजर रहे थे। स्थिति को देखते हुए उन्होंने रुककर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पेड़ को सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया। और कुछ समय मार्ग पेड़ को हटाकर वाहनों की सुचारु आवाजाही कराई। संवाद
विज्ञापन



विद्यालय स्टाफ को किया सम्मानित
कर्णप्रयाग। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारेंग्वाड़ गैरसैंण में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सेवा संकल्प अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीता टम्टा, रघुनंदन रावत, पवित्रा बिष्ट, बसंती देवी और भोजनमाता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहें। संवाद

वेदांश पुरोहित प्रथम, उत्कर्ष नेगी रहे द्वितीय
कर्णप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में जीडी मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल देवतोली से चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में वेदांश पुरोहित ने प्रथम स्थान और प्राथमिक वर्ग में उत्कर्ष नेगी ने द्वितीय स्थान और भाषण प्रतियोगिता में पूर्णिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष पुरोहित और प्रबंधक राकेश पुरोहित ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें