फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवराड़ा के पास भूस्खलन जोन में ट्रीटमेंट कार्य नहीं हो पाया शुरू

Fri, 20 Feb 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवराड़ा गांव के नीचे भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट बीआरओ शुरू नहीं कर पाया है। यहां बीते वर्ष अगस्त में भूस्खलन से 30 मीटर दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे हाइवे पर केवल तीन मीटर चौड़ी सड़क ही शेष रह गई थी। हाइवे से गुजरने वाले लोग जान-जोखिम में डालकर चल रहे हैं। इस सड़क पर प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। यहां पर सड़क के दोनों तरफ मोड़ होने से दुर्घटनाओं की संभावना और बढ़ जाती है। पिछले सप्ताह इसी के पास एक वाहन भी दुर्घटना ग्रस्त हो गया था जिसमें चार लोग गंभीर घायल हो गए थे। नपंअ सुनीता रावत ने जल्द यहां सुरक्षा प्रबंध किए जाने की मांग की है। वहीं इस संबध में बीआरओ के अवर अभियंता आनंद जम्भूलकर का कहना है कि यहां पर दीवार निर्माण के लिए प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। जल्दी ही यहां पर दीवार का निर्माण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें