फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गैरसैंण अस्पताल में विशेषज्ञ मिले तो होने लगा उपचार

Thu, 05 Feb 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण अस्पताल की सेहत में सुधार होने लगा है। विभाग ने यहां चार विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात कर दिए हैं। इनमें महिला रोग विशेषज्ञ ने बीते सप्ताह की कार्यभार लिया है। ऐसे में अब लोगों को अस्पताल में उपचार मिलने की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी के अस्पताल गैरसैंण में सुविधाओं के लिए लोग आंदोलित थे। बीते वर्ष लोगों ने कई बार यहां प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां बाल रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई। बीते माह ही अस्पताल में महिला रोग और निश्चेतक की तैनाती कर दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में ग्रामीणों को उपचार के लिए 50 किमी दूर कर्णप्रयाग और 70 किमी से अधिक दूर रानीखेत जाना पड़ता था। सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि गैरसैंण में हाल ही में शासन ने महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती की थी। इस पर बीते सप्ताह महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा ने अस्पताल में तैनाती दे दी है। इससे पहले यहां निश्चेतक ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया था। जबकि बाल रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ पहले ही तैनात थे। अस्पताल में चार-पांच मेडिकल ऑफिसर भी तैनात हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें