रुद्रप्रयाग। 15 सूत्री मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से नाराज कोषागार कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर दूसरे दिन भी विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि कोषागार प्रांतीय कार्यकारिणी ने शासन एवं निदेशक को मांगपूर्ति के लिए पत्र भेजा था लेकिन अभी तक शासन एवं उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शासन व विभाग के रवैए से कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। कोषागार कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मलेठा ने बताया कि मांगपूर्ति के लिए आंदोलन जारी रहेगा। संवाद