बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद तीर्थयात्री भीमपुल और सरस्वती नदी के दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन माणा गांव में आवाजाही पर रोक के कारण तीर्थयात्री गांव के प्रवेश द्वार से ही लौट रहे हैं। भीम पुल तक जाने के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता भी नहीं है। दिल्ली के तीर्थयात्री मुकुंद शर्मा का कहना है कि वे भीमपुल, व्यास गुफा और सरस्वती नदी के दर्शन करना चाहते थे, लेकिन माणा गांव में आवाजाही न होने से उन्हें और उनके अन्य आठ सदस्यों को गेट से ही लौटना पड़ा। माणा गांव के प्रधान पीतांबर मोल्फा का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गांव में बाहरी लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में आने नहीं दिया जा रहा है।