फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2020: अब बदरीनाथ धाम में रात को रुक सकेंगे तीर्थयात्री, गेस्ट हाउस खोलने की अनुमति

Fri, 10 Jul 2020 12:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली

सार

  • जीएमवीएन, मंदिर समिति के अलावा दो प्राइवेट गेस्ट हाउस को भी अनुमति
  • हाईवे बंद होने के चलते दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन की  व्यवस्था
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु अब रात्रि विश्राम भी कर सकेंगे। प्रशासन ने गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) और मंदिर समिति के गेस्ट हाउस के अलावा दो प्राइवेट गेस्ट हाउस को भी यात्रियों को ठहराने की अनुमति दी है। हाईवे बंद होने के चलते आने वाली दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने यह व्यवस्था की है।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को आने की अनुमति एक जुलाई से मिली है। अभी सिर्फ राज्य के ही श्रद्धालु बदरीनाथ जा सकते हैं। धाम में रात्रि विश्राम की व्यवस्था न होने से यात्रियों को रात्रि विश्राम के लिए पांडुकेश्वर, जोशीमठ और पीपलकोटी आना पड़ रहा था।

बरसात शुरू होने से मुश्किल और बढ़ गई थी। खास तौर पर लामबगड़ यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कई कई घंटे इसके बंद रहने से यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

365 श्रद्धालुओं ने बदरी-केदार में टेका मत्था

बदरीनाथ धाम में हर दिन आने वाले यात्रियों की संख्या 200 से अधिक पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम में 236 और केदारनाथ में 129 लोगों ने दर्शन किए। यात्रियों के आने से बदरीनाथ धाम में रौनक भी लौटती जा रही है। एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा के तहत बदरीनाथ धाम में अभी तक 2596 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। अब प्रशासन ने यात्रियों के लिए रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था कर दी है, जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। वहीं केदारनाथ में 129 लोगों ने बाबा केदार के दर्शन किए। कानून-गो एमएल अंजवाल ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं के जरूरी दस्तावेज और जांच के बाद ही उन्हें धाम के लिए भेजा गया है। 

लामबगड़ में बनाया पैदल मार्ग
बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बार-बार बंद हो जाता है, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। अब प्रशासन ने यहां पर पैदल मार्ग भी बना दिया है। हाईवे यहां पर बंद होने से खुलने में अगर अधिक समय लगता है तो यात्री इस मार्ग से पैदल पार कर दूसरी तरफ जाकर अन्य वाहनों से आवाजाही कर सकते हैं। एसडीएम जोशीमठ अनिल चन्याल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पैदल मार्ग बना दिया गया है। साथ ही वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जा रहा है। हाईवे बंद होने पर इससे वाहनों की आवाजाही हो सकेगी।
 
बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बार-बार बंद  हो रहा है। यात्रियों को परेशानी  न हो इसके लिए धाम में ही रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। 
-अनिल चन्याल, एसडीएम, जोशीमठ।

50 प्रतिशत बेड रखेंगे रिजर्व
जीएमवीएन गेस्ट हाउस में 50 प्रतिशत बेड रिजर्व रखे जाएंगे। ऑनलाइन सिर्फ 50 प्रतिशत ही बुक किए जाएंगे। ऐसा इसलिए कि अगर यात्री रात को फंसते हैं तो उनको आसानी से बिस्तर उपलब्ध हो  सकें। 
-पान सिंह बिष्ट, रीजनल मैनेजर, जीएमवीएन।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें