थराली। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2025-26 के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का प्रारंभिक अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 दिसंबर से 6 जनवरी तक चलेगा। सहायक पंचायत राज विकास अधिकारी गंगा सिंह गुसाईं ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो न्याय पंचायत लोल्टी और थराली के 6 क्लस्टर में दिया जाएगा। प्रशिक्षण छह दिन का होगा जिसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य भाग लेंगे। प्रशिक्षण पंचायत घर डुंग्री, ब्लॉक थराली, तलवाड़ी खालसा, पंचायत भवन कुलसारी, त्रिकोट और तलवाड़ी स्टेट में होगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों में क्षमता विकास, पंचायत राज की जानकारी और योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में बताना है। संवाद
प्रशिक्षण शुरू
नारायणबगड़। पंचायत प्रतिनिधियों का आधारभूत प्रशिक्षण न्याय पंचायत भगोती तथा नारायणबगड़ में शुरू हुआ। प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों को अभिमुखीकरण एवं क्षमता विकास की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में सोसाइटी के अध्यक्ष एसके डिमरी, मास्टर ट्रेनर गिरीश नौटियाल, गिरीश चमोला, हरेंद्र सिंह नेगी आदि की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संवाद