फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिबदरी में आचार्यों का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर संस्कारवान शिक्षा को प्राथमिकता से देने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि हिमेंद्र कुंवर ने कहा कि ज्ञान और शिक्षा के अंतर को हमारे प्राचीन काल के गुरु आचार्यों ने भली भांति समझा था। गुरुजनों ने शिक्षा में संस्कार को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा के मूल उद्देश्य को उत्कर्ष पर पहुंचाया। हमें इसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ना है। प्रशिक्षण प्रमुख पूनम खंडूड़ी ने एकल विद्यालय के इतिहास व उसके उद्देश्य बताए। अंचल अभियान प्रमुख आरती ने कहा कि प्रशिक्षण एकल अभियान के तहत यह वर्ग 7 दिनों तक चलेगा। इस मौके पर सुबोधनी, संच प्रमुख ममता चौधरी, विजय, नवीन बहुगुणा, नरेंद्र चाकर और जगदीश बहुगुणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें