फोटो
कर्णप्रयाग। यूथ फिजिकल एकेडमी के परिसर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के निदेशक मंडल की ओर से युवाओं को नवीन शैक्षणिक सत्र और कॅरिअर कांउसिलिंग की जानकारियां दीं। विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. आरसी भट्ट ने कहा कि नगर क्षेत्र में यूथ फिजीकल एकेडमी के संचालक अनिल नेगी की ओर से युवाओं को सेना में भर्ती होने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम, प्रवेश परीक्षा, असाइनमेंटस आदि की जानकारियां दीं। सहायक क्षेत्रीय निदेशक प्रियंका लोहनी ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विवि उच्च शिक्षा के लिए राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यूथ फिजिकल एकेडमी के संचालक एवं पूर्व सैनिक अनिल नेगी ने कहा कि वर्तमान में यूथ फिजिकल एकेडमी के 130 युवा सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। संवाद