थराली। एनआरएलएम कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विकासखंड सभागार में स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों और बैंक सखियों के लिए गैर कृषि आधारित आजीविका उपार्जन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए मोमबत्ती निर्माण, सिलाई-बुनाई और कताई, चित्रकारी, जैम, जैली, जूस और आचार बनाकर फूड प्रोसिसिंग के जरिये लघु उद्योग स्थापित करने के बारे में जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी नितिन धानियां ने बताया कि इन उद्योगों को शुरू करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक सब्सिडी के साथ लोन देगा। बैंक सखियां इस कार्य में उनका सहयोग करेंगी जिससे महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकें। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक गंभीर सिंह, पुष्पा देवी, पूजा, गंगा देवी, तुलसी देवी और बीना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद