फोटो
पोखरी (चमोली)। थाना पोखरी में तैनात पुलिस कर्मियों व होमगार्ड जवानों को थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने अपराध व एनडीपीएस माल डिटेक्शन किट का प्रशिक्षण दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत हाल ही में प्रशिक्षण केंद्र भोपाल और गाजियाबाद से अपराध संबंधी ऑल पर्पज क्राइम सीन इंवेस्टिगेशन किट और एनडीपीएस मॉल डिटेक्शन किट का प्रशिक्षण लेकर लौटे हैं। उन्होंने कर्मियों को घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्यों को सुरक्षित करना और फिंगर प्रिंट, फुट प्रिंट, रक्त नमूने आदि एकत्रित करने की जानकारी दी। पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने किट का उपयोग कर अभ्यास भी किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस अभ्यास से पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। संवाद