प्रथम उत्तराखंड एनसीसी बटालियन के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर और महाविद्यालय गोपेश्वर के एनसीसी कैडेट्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुआ। शिविर में बी सर्टिफिकेट के तहत भाग लेने वाले 56 और सी सर्टिफिकेट के तहत शामिल होने वाले 53 कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बेटल क्राफ्ट और हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। कैडेट्स को स्वास्थ्य शिक्षा और सैन्य इतिहास के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में कैप्टन कुंवर सिंह रावत, सूबेदार दिनेश चंद्र कुनियाल, सुशील चंद्र बहुगुणा, हवलदार जगदीश सेमवाल, आनंद सिंह, उमराव सिंह, वीरेंद्र सिंह ने कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया। लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक राणा ने शिविर का निरीक्षण भी किया।