थराली। चमोली जनपद के पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के पुत्रों के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय देहरादून में 16 जून से 10 अगस्त तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को 10 जून तक इस कार्यालय में संपर्क करना होगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर सीएसए गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 17 से 21 साल के बीच होनी चाहिए और 45 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल या इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण होनी आवश्यक है। संवाद