फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौन पेटियां तैयार करने का प्रशिक्षण दिया

सार

आदिबदरी में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से आयोजित सात दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया।साथ ही मधुमक्खियों को मौन पेटी में बंद करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदिबदरी में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से आयोजित सात दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। शिविर में नगली के ग्रामीणों ने नगली को हनी विलेज (गांव में शहद का उत्पादन) बनाने के लिए मौन पेटियां तैयार की।
विज्ञापन

शिविर में प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह ने प्रशिक्षुकों को मौन पेटियां तैयार करने, मौन पेटी में शहद उत्पादन बढ़ाने, सही प्रजाति की मधुमक्खियों का चयन करने व मौसम के अनुसार मौन सुरक्षा के गुर बताए। साथ ही मधुमक्खियों को मौन पेटी में बंद करने का प्रशिक्षण दिया गया। मौन पालक त्रिलोक रावत ने शहद के विपणन के बारे में बताया। इस मौके पर उद्यान विभाग के ईडीओ हिमांशु पटवाल, मदन कठैत, धीरेंद्र कठैत, कलावती कठैत, राखी देवी, बबली देवी, विजया देवी बरमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें