फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रंग लाया यातायात प्लान, औली रोड पर नहीं लगा जाम

Mon, 30 Dec 2024 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
औली स्लोप पर बर्फ के साथ खेलते पर्यटक। संवाद 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रविग्राम खेल मैदान में खड़े कराए गए पर्यटकों के वाहन
दो दिन के लिए लागू किया गया यातायात प्लान अब छह जनवरी तक रहेगा लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। औली-ज्योतिर्मठ रोड पर नए साल के जश्न को लेकर प्रशासन की ओर से दो दिन के लिए तैयार किया गया नया यातायात प्लान रंग लाया। पहले दिन पर्यटकों के वाहन ज्योतिर्मठ में रोके गए और उन्हें स्थानीय वाहनों से औली भेजा गया। रविग्राम खेल मैदान में पर्यटकों के वाहनों को खड़ा कराया गया। ऐसे में सोमवार को औली रोड पर जाम के हालात नहीं बने। दो दिन के लिए बनाया गया प्लान अब छह जनवरी तक लागू रहेगा।
थर्टी फर्स्ट और नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी तादात में पर्यटक औली पहुंचते हैं लेकिन सड़क संकरी होने से यहां अक्सर जाम लग जाता है। साथ ही सड़क पर बर्फ जमा होने से वाहनों के फिसलने का भी खतरा बना रहता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए रविवार को एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने टैक्सी चालकों व पुलिस के साथ बैठक की और ज्योतिर्मठ-औली के लिए ट्रैफिक प्लान लागू किया। इसके तहत पर्यटकों के वाहन ज्योतिर्मठ के रविग्राम खेल मैदान में खड़े किए जा रहे हैं और उन्हें स्थानीय वाहनों से औली भेजा जा रहा है। सोमवार को सभी पर्यटकों के वाहन रविग्राम खेल मैदान में खड़े कराए गए जिससे सड़क पर जाम नहीं लगा। ज्योतिर्मठ कोतवाली प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि नया ट्रैफिक प्लान दो दिनों के लिए लागू किया गया है।
विज्ञापन


बर्फ पिघलाने के लिए नमक और यूरिया का छिड़काव
ज्योतिर्मठ। औली रोड पर जमी बर्फ को हटाने को लिए बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने रोड पर नमक और यूरिया का छिड़काव किया। कवांण बैंड के पास स्नो कटर मशीन से बर्फ हटाई गई। सुनील टावर से औली तक कई जगहों से बर्फ से हटा ली गई है। संवाद

कोट
औली के लिए शुरू किया गया नया ट्रैफिक प्लान सफल रहा। पहले दिन सड़क पर कोई जाम नहीं लगा। पर्यटकों को भी कोई असुविधा नहीं हुई। आगे भी इसी सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाई जाएगी। - चंद्रशेखर वशिष्ठ, एसडीएम, ज्योतिर्मठ, चमोली


औली में पर्यटक उठा रहे लुत्फ, पुलिस कर रही मदद
ज्योतिर्मठ। नए साल के जश्न के लिए औली तैयार है। यहां दूर-दूर तक फैली चोटियां बर्फ से लकदक हैं। पर्यटक बर्फ के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं। थर्टी फर्स्ट से पहले अच्छी बर्फबारी होने से औली में पर्यटकों की चहल-पहल बनी है। थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए सोमवार से पर्यटक पहुंचने लग गए हैं। देर शाम तक पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। वहीं ज्योतिर्मठ पुलिस थाने की ओर से जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती औली में की गई है। वह यहां बर्फ में फंसे पर्यटकों की मदद कर रहे हैं।
औली पहुंचे पर्यटक बर्फ में अटखेलियां करते नजर आए। औली के लगभग सभी होटल व लॉज फुल हैं। दिनभर धूप खिली रहने से पर्यटक दस नंबर टावर तक टहलने पहुंचे। दिल्ली के पर्यटक मृदुल और मानसी का कहना है कि वे 29 दिसंबर को ज्योतिर्मठ पहुंच गए थे। सोमवार को वे औली पहुंचे। अब थर्टी फर्स्ट के जश्न के बाद ही लौटेंगे। लखनऊ से पहुंचे पर्यटकों ने कहा कि औली जैसा स्थान नहीं देखा। यहां पहाड़, झरने और जंगलों के बीच चारों ओर बर्फ जमी है। यहां बिताए पल भुलाए नहीं जा सकते हैं। संवाद

लोहाजंग से 76 पर्यटक ब्रह्मताल रवाना

देवाल। बुग्यालों में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सोमवार को पर्यटक स्थल लोहाजंग से 76 पर्यटक ब्रह्मताल के लिए रवाना हुए जबकि रविवार को 191 पर्यटक ब्रह्मताल पहुंचे। रेंज अधिकारी मनोज देवराड़ी ने बताया कि ब्रह्मताल में अभी 300 से अधिक पर्यटक हैं। संवाद

-
पुलिस और वन महकमा अलर्ट
कर्णप्रयाग। थर्टी फस्ट और नए साल के जश्न को लेकर वन विभाग और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। वन विभाग ने अधिकारियों को नियमित गश्त के निर्देश दिए हैं। किसी भी तरह से हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस और वन विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थर्टी फस्ट और नए साल के जश्न को लेकर जंगलों में अवैध शिकार या आग लगने की घटना बढ़ जाती है। ऐसे में केदारनाथ वन जीव प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी तरुण एस ने बताया कि सभी वन प्रभागों के अधिकारियों को नियमित गश्त के निर्देश दिए है। साथ ही जंगलों की ओर रुख करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी कर्णप्रयाग डीएस रावत ने बताया कि जिले की प्रवेश सीमा पर जिले में प्रवेश करने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें