थराली। नंदा देवी राजजात मार्ग थराली-देवाल पर खनन सामग्री ले जा रहे डंपरों के कारण लगातार जाम लग रहा है। इससे व्यापारी, वाहन चालक और पैदल राहगीर परेशान हैं।
चेपड़ों से सिमलसैंण और सरस्वती शिशु मंदिर से थराली देवाल तिराहे तक यह मार्ग खतरे का सबब बना है। हर मिनट बीस में भारी डंपर गुजरते हैं। इससे सड़क पर धूल उड़ती है और सड़क भी कई जगह धंस गई है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह, संदीप सिंह, प्रेमबल्लभ, रमेश चंद्र ने डंपरों की आवाजाही का समय निर्धारित करने की मांग की। वहीं उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत ने कहा कि डंपर कार्यालय और स्कूल समय में नहीं चलने चाहिए। उन्होंने सड़क पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश भी दिए। संवाद