फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: संकरी सड़क पर सवारियां उतारने के दौरान लग रहा जाम

Tue, 24 Nov 2026 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


लोगों ने की व्यवस्था बनाने की मांगसंवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। अपर बाजार बाईपास पर वाहन चालकों की ओर से सवारियां उतारने के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है। अस्पताल और डाकघर के नजदीक यह समस्या आम है। संकरी सड़क होने और किराया लेने में लगने वाले समय से भी जाम की स्थिति बिगड़ती है। इससे स्थानीय लोग लगातार परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

नगर में वन वे यातायात व्यवस्था है। इसमें गैरसैंण, ग्वालदम, सहित कुमाऊं से आने वाले वाहन अपर बाजार होते हुए श्रीनगर या गोपेश्वर की ओर जाते हैं। यही नहीं लोकल वाहन भी इसी रास्ते बाजार की ओर आते हैं। यह सड़क सुभाषनगर तिराहे से पंचपुलिया तिराहे तक संकरी है। इसमें रामलीला मैदान और नगर पालिका कार्यालय के पास बनी पार्किंग की चौड़ी जगह है। अपर बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल खंडूड़ी, आदित्य नवानी का कहना है कि डाकघर के पास अक्सर वाहन चालकों खासतौर पर टैक्सी चालकों की ओर से सवारियां उतारी जाती हैं। सवारी उतारते किराया भी लिया जाता है। ऐसे में यहां अधिक समय तक वाहन रुकता है जिससे जाम लगता है। उन्होंने कहा कि यदि वाहन चालक रामलीला मैदान या उससे पहले ही सवारियों को उतार दे तो जाम की समस्या कम हो जाएगी। वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आनंद जायसवाल का कहना है कि टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से बात की जाएगी। बावजूद यदि समस्या जारी रही तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें