कर्णप्रयाग। बिजली के बिल ज्यादा आने पर कर्णप्रयाग व सिमली के व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। गोपी डिमरी, बीरेंद्र मिंगवाल, सुशील थपलियाल, राकेश कोटियाल, देवराज रावत, उमेश खंडूड़ी ने कहा कि सब्जी, राशन, गैस, जीरा, मिर्च के दाम बढ़ने के साथ अब बिजली के बिल भी ज्यादा आ रहा है। उर्जा निगम सरचार्ज महीने भर का ले रहा और बिजली के बिल 15 दिनों में दे रहे हैं। एसे में व्यापारियों को ज्यादा बिल देना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द बिजली के बिल घटाने की मांग की है। संवाद