फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणबगड़ में व्यापारियों ने की राहत देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल के सदस्यों ने कोरोना काल में हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए सरकार से व्यापारी वर्ग को राहत देने की मांग उठाई। इस दौरान व्यापार मंडल ने पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राजनारायण व्यास को सम्मानित किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह कंडारी की अध्यक्षता में व्यापारियों ने कहा कि मार्च से जून तक चले लॉकडाउन में व्यापारिक गतिविधियों के बंद होने के कारण उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। सरकार ने समाज के हर तबके को कुछ न कुछ राहत सहायता दी। लेकिन व्यापारियों की कोई मदद नहीं की गई। जबकि उन्हें सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने सरकार से व्यापार उद्योग को उबारने के लिए व्यापारियों की मदद करने की मांग की। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सेमवाल ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी व्यापारियों से एकजुटता का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री दिगपाल नेगी, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, विकासनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष चरण नेगी, दिनेश कांडपाल, बलबीर लाल, मनवीर रावत, जीत नेगी, मोहन नेगी, रघुवीर नेगी, हुकम रावत, दिनेश पाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें