फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: व्यापारियों ने भुलकण में चलाया सफाई अभियान

Sat, 01 Aug 2026 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। तुंगनाथ मंदिर की तलहटी स्थित ग्राम पंचायत कलसिर के भुलकण में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट और उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री के दिशा-निर्देशन में सफाई अभियान चलाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने दो किलोमीटर क्षेत्र से प्लास्टिक व अन्य कचरा एकत्र कर जिला पंचायत गोपेश्वर भेजा। व्यापारियों ने बताया कि तुंगनाथ मंदिर के समीप निगोल नाले में फेंका जा रहा कूड़ा बहकर भुलकण पहुंच रहा है जिससे जैव विविधता पर खतरा बढ़ रहा है। व्यापारियों ने नाले में कूड़ा न डालने की अपील की। अभियान में गोकुल सिंह राणा, आशीष राणा, जगदीश नेगी, संजय राणा, सुनील सिंह नेगी, दर्शन सिंह रमोला, चंदन सिंह नेगी, संतोष रावत, सुखदेव सिंह रावत आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें