कर्णप्रयाग। विकासखंड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भजन सिंह तोपाल ने राजकीय इंटर काॅलेज कनखुल के 101 छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट वितरित किए। इसके अलावा बच्चों को स्कूल बैग और जूते भी दिए। संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह तोपाल ने बताया कि कर्मवीर बालम सिंह गुसाईं ट्रस्ट ने सभी 101 बच्चों को ट्रैक सूट, निर्मला गुसाईं तोपाल ने अपने पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्व. रूप सिंह तोपाल की पुण्य तिथि पर स्कूल बैग और कर्णप्रयाग के ज्वैलर्स रामबाबू ने छात्र-छात्राओं को जूते दिए। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवान सिंह कंडवाल और नरेंद्र तोपाल शास्त्री आदि मौजूद रहे। संवाद