ज्योतिर्मठ। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को भी घाटी में सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही बनीं रही। घाटी के दीदार के लिए देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। मंगलवार को 200 से अधिक पर्यटक फूलों की घाटी में फूलों का दीदार करने के लिए पहुंचे। इन दिनों घाटी में रंग-बिरंगे फूल खिले हुए हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। संवाद