फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बेनीताल में पर्यटकों ने टेलीस्कोप से देखे तारे और खगोलीय गतिविधियां

Sat, 09 Nov 2024 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नक्षत्र सभा में 100 से अधिक खगोल प्रेमी हुए शामिल
पर्यटन विभाग के सौजन्य से स्टारस्केप्स संस्था ने कराया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के बेनीताल में आयोजित नक्षत्र सभा के दूसरे दिन पर्यटकों ने रॉकेट लांचिंग, टेलीस्कोप चलाना सहित कई गतिविधियों की बारीकियां सीखीं। साथ ही टेलीस्कोप से आकाश में तारों एवं अन्य खगोलीय गतिविधियों को देखा। कार्यक्रम में गुरुग्राम, अहमदाबाद समेत अंतरराष्ट्रीय स्थानों से 100 से अधिक खगोल प्रेमी शामिल हुए।
विज्ञापन

टूरिस्ट डेस्टिनेशन बेनीताल में शुक्रवार से शुरू हुई नक्षत्र सभा का आयोजन पर्यटन विभाग के सौजन्य से स्टारस्केप्स संस्था करा रही है। संस्था के निदेशक रामाशीष राय ने बताया कि कार्यक्रम में गुरुग्राम, देहरादून, मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, लखनऊ, नोएडा, पुणे, कानपुर, अहमदाबाद जैसे क्षेत्रों और नॉर्वे और फ्रांस जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों से 100 से अधिक खगोल प्रेमी भाग ले रहे हैं। बताया कि चमोली जिले में बेनीताल का सुदूर और ऊंचा स्थान एक मनोरम खगोलीय अनुभव प्रदान करता है। समुद्रतल से 2500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, बेनीताल में रात के समय आकाश का अकल्पनीय दृश्य देखने को मिलता है। इसलिए यह तारों को देखने वालों के लिए एक आदर्श स्थान है। इस दौरान यहां पर्यटकों ने टेंट में रहकर खगोल फोटोग्राफी की तो नक्षत्र, आकाशगंगा और खगोलीय घटनाओं, पक्षी दर्शन सहित कई गतिविधियां देखीं। जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने बताया कि 13 जिले 13 डेस्टिनेशन के तहत बेनीताल में विभाग नक्षत्र वाटिका का निर्माण कर रहा है। साथ ही पर्यटकों के लिए विश्राम गृह और हट निर्माण भी गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें