ज्योतिर्मठ। पर्यटन विभाग की ओर से संचालित 15 दिवसीय टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। कार्यक्रम में पर्यटकों को दी जाने वाली सर्विस को बेहतर बनाने के बारे में जानकारी दी गई। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से प्रायोजित और टूरिज्म हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल (टीएचएससी) के सहयोग से विद्या सोसाइटी ने यह प्रशिक्षण आयोजित किया। ब्लॉक प्रमुख अनू नेगी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक पूनम चंद्र ने वर्चुअल जुड़कर सभी को शुभकामनाएं दीं। कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर जिले में गुणवत्तापूर्ण पर्यटन प्रशिक्षण दिया जाए। टूर मैनेजर प्रशिक्षण से प्रदेश की पर्यटन छवि और मजबूत होगी। इस दौरान प्रदीप पंवार, विवेक पंवार, संजय कुंवर आदि मौजूद रहे।