व्यापार संघ गैरसैंण के नेतृत्व में नगरवासियों ने जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में नारेबाजी कर मशाल जुलूस निकाला। गैरसैंण में 30 दिनों से जिला विकास प्राधिकरण के विरोध और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में विशेषज्ञों की नियुक्ति, डिग्री कॉलेज में रिक्त प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों की ओर से रामलीला मैदान में क्रमिक धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। देर शाम को व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट व महामंत्री मुकेश ढौंडियाल की अगुवाई में नगरवासियों ने मुख्य चौराहे से डाक बंगला, तहसील रोड होते हुए रामलीला मैदान तक मशाल जुलूस निकालकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके वर पूरन नेगी, रणजीत शाह, कृष्णा नेगी, जगदीश ढौंडियाल, मोहन पंत, मोहन टम्टा, सरोज शाह, संजय कुमार, धनीराम और जगदीश आदि मौजूद रहे।