फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के लिए निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
चमोली के घाट मुख्य बाजार में सड़क चौड़ीकरण के लिए मशाल जुलूस निकालते स्थानीय लोग। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
नंदप्रयाग-घाट मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर आंदोलित लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

नंदप्रयाग-घाट सड़क के चौड़ीकरण और डामरीकरण की मांग को लेकर व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन घाट-नंदप्रयाग पांच दिसंबर से धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत व चंद्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि यह सड़क न सिर्फ घाट क्षेत्र के गांवों को जोड़ती है बल्कि नंदादेवी कुरुड़ और लाटू धाम को भी जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली है। महिलाओं और युवाओं ने कुमारतोली से कुरुड़ पुल व पुराना बाजार होते हुए धरना स्थल तक मशाल जुलूस निकाला। मंगलवार को धरने पर व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह नेगी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मनोज कठैत, आलम राम, हर्षवर्द्धन, त्रिलोक सिंह, सुरेंद्र सिंह भंडारी और सुरेश राणा बैठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें