फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम वीरांगनाओं ने 42 दिन तक लिया पर्वतारोहण का प्रशिक्षण

विज्ञापन
चमोली के उच्च हिमालयी क्षेत्र में पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लेती आईटीबीपी की हिम वीरांगनाएं। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
जोशीमठ। पर्वतारोहण स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) औली की विभिन्न वाहिनी की 14 हिम वीरांगनाओं ने 17000 फीट की ऊंचाई वाली एक अज्ञात हिमाच्छादित चोटी फतह की। उन्होंने पर्वतारोहण का करीब 42 दिनों का प्रशिक्षण लिया और यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन

जीरो डिग्री तापमान में आईटीबीपी की 14 हिम वीरांगनाओं ने अदम्य साहस का परिचय देकर रॉक क्लाइंबिंग का सबसे एडवांस प्रशिक्षण हासिल किया। हिम वीरांगनाओं ने पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान औली से 42 दिन का कठिन प्रशिक्षण लिया और प्रशिक्षण के दौरान ही 17000 फीट की ऊंचाई वाली एक अज्ञात हिमाच्छादित चोटी भी फतह की। प्रशिक्षण हासिल कर यह हिम वीरांगनाएं आईटीबीपी के पर्वतारोहण स्कीइंग संस्थान बल की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाले पर्वतारोहण अभियान में प्रतिभाग करेंगी। संस्थान के प्रधानाचार्य गंभीर सिंह चौहान ने प्रशिक्षण संपन्न होने पर इन प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें