पोखरी (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक रहने और नैतिक आचरण अपनाने की शपथ ली। प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी व नैतिक मूल्यों का पालन करे। उन्होंने सभी से अपने जीवन में सत्यनिष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना चाहिए। कार्यक्रम में सभी ने महाविद्यालय और समाज में सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता की संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। संवाद