शास्त्रीय संगीत के साथ होली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। श्री गोपीनाथ संगीतशाला समिति की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शास्त्री संगीत के साथ आज बिरज में होरी रे रसिया... समेत कई गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में होली गीत, शास्त्रीय नृत्य, गीत और लोक संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।
आंबेडकर भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राजेश जोशी ने की। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय रागों पर होली के गीत मन को भाव विभोर कर देते हैं। अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ ने कहा कि युवाओं में संगीत के प्रति क्रेज बढ़ा है। इस मौके पर डॉ. राजदीप लखेड़ा, शिवांगी लखेड़ा, ममता कोठियाल, कलाकार शांति भूषण, चंद्रकला तिवारी, सुरभि, अखिलेश कुकरेती आदि मौजूद रहे। मंच संचालन अमित मिश्रा ने किया।