फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगो और वेबसाइट के साथ शुरू होगा मेला

Fri, 13 Nov 2015 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेले का दर्जा मिलने के बाद पहली बार आयोजित हो रहे गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला आज शनिवार को रावल देवता की पूजा के साथ शुरू होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में सीएम हरीश रावत ने गौचर और जौलजीवी (पिथौरागढ़) के मेले को राजकीय मेलों का दर्जा दिया था। इस बार मेला अपने लोगो के साथ शुरू होगा।
चमोली जिले के गौचर में होने वाला मेला अपने 65वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

मेलाधिकारी और कर्णप्रयाग के एसडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस राजकीय मेले को आकर्षक और लोगों के लिए लाभप्रद बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। इस बार मेले की वेबसाइट तैयार की गई है। मेला मैदान राजकीय मेले के लिए बनाए गए झंडों से सजाया गया है।

मेला में सुबह सात बजे रावल देवता की पूजा, 10 बजे शिशु प्रदर्शनी, अपराह्न 2 बजे बाल फिल्म अंडर द स्काई की चलचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शाम 4 बजे से स्कूली सहित सांस्कृतिक टीमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगी।
विज्ञापन


सीएम करेंगे शुभारंभ
सीएम हरीश रावत आज गौचर मेलेे का शुभारंभ करेंगे। सीएम पूर्वाह्न 11.50 बजे गौचर हेलीपैड पर उतरने के बाद 12 बजे मेला आयोजन स्थल पहुंचेंगे।

यहां सवा एक बजे मेले का शुभारंभ करने के बाद देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं चमोली जिले के योग प्रशिक्षित सीएम से भेंटकर योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति के संबंध में वार्ता करेंगे।

योग सोसाइटी के नगर अध्यक्ष विनोद पुरोहित ने बताया कि योग अभ्यर्थी सीएम से नियुक्ति की आस बांधे हुए हैं। इस बार सीएम की ओर से सकारात्मक आश्वासन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें