फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए भटकी महिला

Wed, 03 Feb 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। केंद्र के समान समयबद्ध प्रोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जिले के चिकित्सालयों में चिकित्सकों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहा। इस दौरान हेलंग गांव से अपनी बीमार बहु को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची राजेश्वरी देवी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भटकती रही। वहीं, इस दौरान चिकित्सालय में चिकित्सकों के केबिन के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लगी रही। चिकित्सकों का कहना है कि मांग न माने जाने तक विरोध जारी रखा जाएगा। इस मौके पर डा. वीपी सिंह, डा. टीएस डुंगरियाल, डा. आरकेएस आहलुवालिया, डा. हिमांशु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें