फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर का घेराव करने पर सात छात्र हिरासत में

Wed, 16 Nov 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के घेराव के मामले में पुलिस की ओर से छात्रों पर की गई कार्रवाई से जोशीमठ क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने महाविद्यालय के सात छात्र नेताओं को हिरासत में लिया। हालांकि किशोर उपाध्याय के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तीन घंटे बाद सभी छात्रों को रिहा कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के माणा से लौटने के दौरान राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने मांगों को लेकर किशोर का घेराव किया था। मामले में किशोर उपाध्याय की ओर से छात्रों को मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद छात्र शांत हुए थे।

इसके बाद किशोर उपाध्याय श्रीनगर रवाना हो गए थे। इसके बाद नगर के कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने छात्रों के घेराव के विरुद्ध कोतवाली जोशीमठ में लिखित शिकायत दर्ज कर आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर शाम 6 बजे छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र रावत, लक्ष्मण बुटोला, प्रकाश पंवार, जयदीप सिंह, ललित रावत, नरेश जोशी व अंशुल भुजवाण को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


छात्रों को हिरासत में लेने के मामले की जानकारी मिलने पर पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पुलिस से छात्रों को शीघ्र रिहा करने की बात कही। इस पर पुलिस ने तीन घंटे बाद सभी छात्र नेताओं को रिहा कर दिया। छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र रावत व विश्व विद्यालय प्रतिनिधि लक्ष्मण बुटोला का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से की गई कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण ह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें