गोपेश्वर। चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर बुधवार रात 11 बजे गैस गोदाम के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में तीन सवारों को हल्की चोटें आई हैं।
गोपेश्वर थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर अभय शाह (24), सचिन (21) और शशांक (21) तीनों मंदिर मार्ग गोपेश्वर निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। संवाद