फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार मीटर दौड़ में प्रवेश और सुभद्रा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के अंतिम दिन अंडर 21 आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान 3000 मीटर दौड़ में प्रवेश और सुभद्रा ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विनायकधार मिनी स्टेडियम में चल रही खेल प्रतियोगिताओं में 300 मीटर दौड़ में नवीन सिंह-लीला द्वितीय और प्रियांशु-दीप्ति तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में शुभम-दिव्या, साहिल-सुधा और दीपक सिंह-आरती, 800 मीटर दौड़ में नीरज सिंह-लीला, दीपक नेगी-अंजलि रावत, पपेंद्र सिंह-रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में राहुल-दिव्या, रोहित-अंजलि, अखिल-सुचिता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। गोला फेंक में सचिन-दिव्या प्रथम, शुभम-आरती द्वितीय और सूरज-रिया तृतीय स्थान पर रहे। समापन पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी, अनूप रावत, शांति प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें